उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में युवक अवैध तमंचा कारतूस समेत गिरफ्तार,भेजा गया जेल

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना राजपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा मय दो जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना राजपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा मय दो जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान भाल निवासी मलखू के रूप में हुई है।पुलिस टीम राजपुर थाना क्षेत्र के भाल पुलिया पर पेट्रोलिंग कर रही थी।इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को भाल गांव के जंगल की तरफ से गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।पूँछतांछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी सुमन देवी की मृत्यु हो गई थी।जिसके बाद वह जेल चला गया था।इस दौरान उसके घर वालों ने उसका घर और जमीन कब्जे में ले ली थी।

जब उसने अपनी संपत्ति वापस मांगी तो परिजनों ने देने से इनकार कर दिया।इसी कारण वह उन्हें डराने के लिए तमंचा लिए जा रहा था।आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button