उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

मत्स्य पालकों के लिए सुनहरा मौका: मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा समेत कई योजनाओं के आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

जिलाधिकारी कानपुर नगर श्री जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मत्स्य विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम स्थापना योजना, उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष के अंतर्गत मोपेड

कानपुर नगर। जिलाधिकारी कानपुर नगर श्री जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मत्स्य विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम स्थापना योजना, उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष के अंतर्गत मोपेड बिद आईए बॉक्स परियोजना, उत्तर प्रदेश मोती संवर्धन योजना तथा विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना के माध्यम से मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि, स्वरोजगार के अवसरों का सृजन तथा आधुनिक मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने जनपद के पात्र मत्स्य पालकों, युवाओं एवं इच्छुक उद्यमियों से अपील की है कि वे 16 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएँ। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए पात्र लाभार्थियों को आवेदन प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाए।

Related Articles

AD
Back to top button