कानपुर देहात में बाइक और स्कूली बस की भिड़ंत
कानपुर देहात के राजपुर क्षेत्र में गुरुवार को एक तेज रप्तार बाइक और स्कूली बस में जोरदार भिड़ंत हो गई।हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया

राजपुर।कानपुर देहात के राजपुर क्षेत्र में गुरुवार को एक तेज रप्तार बाइक और स्कूली बस में जोरदार भिड़ंत हो गई।हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।घटना तब हुई जब सट्टी थाना क्षेत्र के ढिकची निवासी 35 वर्षीय अमन पटेल पुत्र सुरेश कटियार अपनी ससुराल रतापुर से बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे।तभी सामने से आ रही एक स्कूली बस से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।हादसे के बाद विद्यालय के शिक्षक अर्चित बाजपेई ने अपने निजी वाहन से घायल अमन पटेल को आनन फानन में राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक डॉक्टर ध्रुव सिंह ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।डॉक्टर ध्रुव सिंह ने बताया कि बाइक चालक अमन पटेल नशे की हालत में था।हालांकि बस धीमी गति में थी।जिससे एक बड़ा हादसा होते टल गया।पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।



