कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक,डीआईजी ने दिए सख्त निर्देश

कानपुर देहात पुलिस लाइन सभागार में बीते बुधवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चंदर की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।बैठक में पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्रा,अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय,क्षेत्राधिकारी,थाना प्रभारी और अन्य शाखा प्रमुख मौजूद रहे।

Story Highlights
  • कानून व्यवस्था सुधार और महिला सुरक्षा पर जोर

कानपुर देहात पुलिस लाइन सभागार में बीते बुधवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चंदर की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।बैठक में पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्रा,अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय,क्षेत्राधिकारी,थाना प्रभारी और अन्य शाखा प्रमुख मौजूद रहे।गोष्ठी में जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई एवं अपराध नियंत्रण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए कि वे अपने अपने थाना क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की घटना की सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही करें।महिला अपराधों के मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने और त्वरित कानूनी कार्यवाही करने पर जोर दिया।लंबित विवेचनाओं,वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और जनशिकायतों के शीघ्र निस्तारण की समीक्षा की गई।

गंभीर मामलों के अनावरण और पुराने केसों के जल्द निस्तारण की आवश्यकता पर जोर दिया गया।जनसुनवाई पोर्टल और आईजीआरएस पर आने वाले फीडबैक को प्राथमिकता देने,ऑपरेशन कनविक्शन और ऑपरेशन दृष्टि जैसे अभियानों की समीक्षा की गई।साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाने,खुफिया तंत्र को सक्रिय करने और अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए।सोशल मीडिया पर भ्रामक व साम्प्रदायिक पोस्ट्स पर त्वरित कार्यवाही की बात कही गई।अपराधियों की निगरानी करने,कोर्ट नोटिस और वारंटों की समय से तामिली तथा मिशन शक्ति की प्रभावशीलता पर जोर दिया गया।

रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण कर स्टोर,बैरक और आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।पुलिस भर्ती 2023 के प्रशिक्षुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।थानों पर आने वाले नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों से विनम्र व्यवहार सुनिश्चित करने और फरियादियों की शिकायतों का निष्पक्ष समाधान करने की बात कही गई।

Related Articles

AD
Back to top button