उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

सुरक्षा अभियान के तहत कानपुर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 378 चालान

जनपद कानपुर देहात में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पुलिस ने सोमवार को एक विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान

कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पुलिस ने सोमवार को एक विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान में कुल 378 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने यह कार्रवाई उन वाहन चालकों पर की जो यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।

जिन प्रमुख उल्लंघनों के लिए चालान किए गए, उनमें वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगाना, जातिसूचक शब्द लिखना, बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना, ट्रिपल राइडिंग करना, हेलमेट न पहनना और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना शामिल है। जनपदीय पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें, जैसे कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करना, निर्धारित गति सीमा का पालन करना, और नशे में गाड़ी न चलाना। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से यह अभियान जनपद में लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

AD
Back to top button