कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शिवली में बाइक पर बकरा लादकर भाग रहे तीन शातिर चोर गिरफ्तार

दोस्त की शादी से लौटते समय दिया था वारदात को अंजाम, कन्नौज बेचने जा रहे थे चोरी का बकरा।

कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिवली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कानपुर नगर और कानपुर देहात बॉर्डर पर स्थित पाण्डु नदी पुल के पास से मोटरसाइकिल पर चोरी का बकरा लादकर भाग रहे तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान नमन निवासी चौबेपुर (कानपुर नगर), अर्जुन निवासी शिवली और सनी निवासी रूरा (कानपुर देहात) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से चोरी का एक बकरा, घटना में इस्तेमाल बाइक (UP74 AP 1663), 5,000 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब पुलिस टीम शिवली-चौबेपुर मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चौबेपुर की तरफ से आ रही एक बाइक पर तीन युवक सवार थे, जिसमें पीछे बैठा युवक एक बकरा दबोचे हुए था। शक होने पर जब पुलिस ने रोककर पूछताछ की, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने यह बकरा चौबेपुर के दिलीपनगर से नन्हे लाल के घर के बाहर से चोरी किया था और इसे बेचने के लिए कन्नौज जा रहे थे।

इसके अलावा आरोपियों ने बीते 6 जुलाई की रात रूरा के अजयपुर गांव से भी दो बकरियां चोरी करने की बात स्वीकार की, जिन्हें उन्होंने रास्ते में किसी अनजान व्यक्ति को 25,000 रुपये में बेच दिया था। तलाशी में मिले 5,000 रुपये उसी चोरी के माल के हैं। प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।


ये भी पढे-  चयन व प्रोन्नत वेतनमान के लिए अब शिक्षक नहीं होंगे परेशान, बीएसए ने लेखाधिकारी को जारी किया तगड़ा आदेश


Related Articles

AD
Back to top button