कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर कोतवाली अकबरपुर में सुनी शिकायत, दिए निर्देश

जिलाधिकारी आलोक सिंह व पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने थाना अकबरपुर में पहुंचकर थाना समाधान दिवस पर जनशिकायतों को सुना जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण के दिशा- निर्देश दिए।

Story Highlights
  • थाना दिवस में करीब 11 शिकायत प्राप्त हुई, जिनमें पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया

कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह व पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने थाना अकबरपुर में पहुंचकर थाना समाधान दिवस पर जनशिकायतों को सुना जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण के दिशा- निर्देश दिए।

IMG 20230923 WA0018

शनिवार को कोतवाली अकबरपुर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाने पहुंचकर जन शिकायते सुनी। थाना दिवस में करीब 11 शिकायत प्राप्त हुई, जिनमें पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया, थाना समाधान दिवस पर ज्यादातर शिकायतें भूमि से संबंधित रहीं।

IMG 20230923 WA0017

जिस पर जिलाधिकारी ने पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर निष्पक्षता से जांच करते हुए समस्या का निस्तारण कराए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता व समय वैधता का विशेष ध्यान रखा जाए।
इस मौके पर थाना प्रभारी अकबरपुर, कानूनगो, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button