कानपुर देहात में प्रधान की बिगड़ी तबीयत,मौत
कानपुर देहात के विकासखंड मैथा के ग्राम अरशदपुर के प्रधान खुशी लाल राजपूत 50 वर्ष की बुधवार देर रात बीमारी के चलते निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।मृतक के छोटे भाई राकेश राजपूत ने बताया कि उनके भाई को रात में अचानक पेट दर्द की शिकायत होने पर कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया

- परिजनों में मचा कोहराम
- भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत क्षेत्रवासियों ने जताया शोक
- पुलिस बोली घटना की सूचना नहीं
पुखरायां।कानपुर देहात के विकासखंड मैथा के ग्राम अरशदपुर के प्रधान खुशी लाल राजपूत 50 वर्ष की बुधवार देर रात बीमारी के चलते निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।मृतक के छोटे भाई राकेश राजपूत ने बताया कि उनके भाई को रात में अचानक पेट दर्द की शिकायत होने पर कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।प्रधान की मौत से गांव में शोक की लहर छा गई तथा परिवार में कोहराम मच गया।पत्नी रामदेवी,पुत्र वीर प्रताप सिंह,अजय प्रताप सिंह और पुत्री हंसना का रो रो कर बुरा हाल हो गया।घटना की जानकारी होने पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष योगराज राजपूत समेत कई प्रधानों ने परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।गुरुवार को परिजनों ने खेरेश्वर घाट पर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि परिवार ने अभी तक पुलिस को घटना की कोई सूचना नहीं दी है।सूचना मिलने पर जांचकर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



