कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में प्रोजेक्ट नई किरण में आए 36 मामले,चार जोड़े खुशी खुशी साथ रहने को तैयार

कानपुर देहात में पुलिस लाइन स्थित सभागार में रविवार को प्रोजेक्ट नई किरण की शुरुआत पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति की अध्यक्षता में की गई।

Story Highlights
  • प्रोजेक्ट नई किरण बिखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास

कानपुर देहात में पुलिस लाइन स्थित सभागार में रविवार को प्रोजेक्ट नई किरण की शुरुआत पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति की अध्यक्षता में की गई। नई किरण में 36 मामले आए,जिनमें नई किरण के सभी सदस्यों द्वारा समझाने के बाद 04 परिवारों में आपसी सुलह समझौते के आधार पर समझौता कराया गया।

पति पत्नी खुशी खुशी साथ रहने को तैयार हो गए। शेष प्रार्थना पत्रों में आगे की तारीख दी गई। प्रोजेक्ट नई किरण के तहत बिखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास हैं।

इस अवसर पर महिला थानाध्यक्ष सुषमा व महिला निरीक्षक सीमा सिंह प्रभारी महिला प्रकोष्ठ,महिला कांस्टेबल प्रियंका गुप्ता,महिला कांस्टेबल स्फूर्ति,आरती,हेड कांस्टेबल ज्योति शिखा महिला सहायता प्रकोष्ठ तथा नई किरण के सदस्य रामप्रकाश,जियाउलहक व कंचन मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button