उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में फर्जी दस्तावेज लगाकर 75 हजार का लोन,पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

किस्तें बाउंस होने के कारण कर्ज की राशि बढ़कर हुई 88 हजार रुपए।

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज लगाकर एक व्यक्ति के नाम पर 75 हजार रुपए का कर्जा लिए जाने का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है।पीड़ित ने लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।पीड़ित अभिषेक ने पुलिस को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व वह मुद्रा योजना के तहत लाभ लेने के लिए बैंक की गहलों शाखा गया हुआ था।

वहां बैंक कर्मचारियों से बात करने पर पता चला कि उसके नाम पर पहले से ही 75000 रुपए का लोन स्वीकृत हो चुका है।बैंक से मिली जानकारी के मुताबिक इस ऋण में जो दस्तावेज संलग्न किए गए थे वे कानपुर नगर निवासी अभिषेक पुत्र रामसिंह के थे।आरोप है कि किसी व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेज लगाकर प्राथी अभिषेक कुमार के नाम से यह ऋण प्राप्त कर लिया।चूंकि अभिषेक को इस ऋण की कोई जानकारी नहीं थी इसलिए इसकी सभी किस्तें बाउंस हो गई हैं।

वर्तमान में यह ऋण बढ़कर 88 हजार रुपए हो गया है।अभिषेक का कहना है कि उन्होंने कोई ऋण नहीं लिया है।थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया कि शिकायती प्रार्थना पत्र मिला है।मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: मेधावी छात्र छात्राओं को मिला सम्मान,अडवां में आयोजित की गई बुद्धिमत्ता परीक्षा

Related Articles

AD
Back to top button