कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में बंदरों के हमले से वृद्धा घायल,भेजा गया अस्पताल
भोगनीपुर कस्बे में सोमवार को बंदरों के आतंक का एक और डरावना मामला सामने आया है।

- भोगनीपुर कस्बे में छत पर धूप सेंक रही थी महिला
- बंदरों के झुंड ने अचानक किया हमला, बुरी तरह नोचा
- पुखरायां सीएचसी में किया गया घायल महिला का उपचार
कानपुर देहात के भोगनीपुर कस्बे में बंदरों के हमले से एक वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई।सोमवार को वह अपने घर की छत पर धूप सेंक रही थी तभी बंदरों ने उन पर हमला कर दिया।
घायल महिला की पहचान मोहम्मद हुसैन की 65 वर्षीय पत्नी आजरा के रूप में हुई है।बंदरों के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने आनन फानन में उसे उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक अनूप सचान ने घायल महिला का उपचार किया।
परिजनों ने बताया कि भोगनीपुर और आसपास के कई इलाकों में बंदरों का आतंक फैला हुआ है।बंदर बिना किसी उकसावे के लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं।
ये भी पढ़े- कोच्चि में भारतीय सांस्कृतिक कांग्रेस के कुछ पहलू



