कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में बवाल: गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद, मारपीट और पथराव तक पहुंचा

कानपुर देहात के हसनापुर गांव में दो गुटों के बीच हुए हिंसक झड़प में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। पुराने विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच पहले से तनाव चल रहा था जो आज हिंसा में बदल गया।

Story Highlights
  • कानपुर देहात में तनावपूर्ण स्थिति: दो पक्षों में झड़प, तीन हिरासत में
  • कानपुर देहात में पत्थरबाजी और मारपीट, क्षेत्राधिकारी मौके पर

कानपुर देहात: रूरा थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव में दो गुटों के बीच हुए हिंसक झड़प में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। पुराने विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच पहले से तनाव चल रहा था जो आज हिंसा में बदल गया।

घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि पुष्पेंद्र यादव और योगेश कुमार के नेतृत्व में दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई। इतना ही नहीं, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के घरों पर पथराव भी किया। आरोप है कि इस हिंसक घटना में कुछ बाहरी लोगों ने भी भाग लिया था, जिन्होंने गांव में दहशत फैलाने का प्रयास किया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने योगेश कुमार, रामसिंह और सचिन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी के खिलाफ शांतिभंग का मामला दर्ज किया गया है।

क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने बताया कि गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button