कानपुर देहात में बाइक अनियंत्रित होकर गिरी,दो घायल
एक की हालत नाजुक,भेजा गया हैलट

- 108 एंबुलेंस बनी जीवन रक्षक
कानपुर देहात में आज शनिवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में एक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर हैलट रेफर किया गया है।घायलों की पहचान रूरा थाना क्षेत्र के बतौली गांव निवासी मुन्नालाल 30 वर्ष और देवेंद्र 32 वर्ष के रूप में हुई है।
दोनों पेशे से वकील हैं और बाइक से अकबरपुर से अपने घर लौट रहे थे।इसी दौरान आघू कमालपुर के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
एंबुलेंस में तैनात ईएमटी ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और पायलट सुबोध कुमार ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंचाया।जिला अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने मुन्नालाल की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर हैलट रेफर कर दिया।जबकि दूसरे घायल देवेंद्र का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।



