कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़,10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, चार गिरफ्तार
कानपुर देहात की अकबरपुर पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है।पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

कानपुर देहात की अकबरपुर पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है।पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपियों की पहचान सौरभ यादव कानपुर,शिवम यादव फतेहपुर,राजीव चौहान कानपुर नगर पनकी तथा मोनू कुमार जालौन के रूप में हुई है।
पुलिस पूंछतांछ में आरोपियों ने बताया कि आघू रोड पर बंबे के पास झाड़ियों में आठ चोरी की बाइक छिपाकर रखीं हैं।मौके से दो बाइक और बरामद की गई।सौरभ और शिवम ने बताया कि वे रिश्तेदार हैं।
दोनों ने गिरोह बनाकर अलग अलग जिलों से बाइक चोरी की। आरोपी इन बाइकों को बारा जोड़ के रास्ते कानपुर में बेचने की योजना बना रहे थे।आरोपियों को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।



