कानपुर देहात में बाउंड्रीवाल की दीवार गिरने से मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
घायल बच्चे की पहचान स्वर्गीय राजेश कुमार के पांच वर्षीय पुत्र यीशु के रूप में हुई है।

कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मंगलपुर थाना क्षेत्र के आराजी बिछियापुर गांव में एक बाउंड्रीवॉल की दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई।हादसा सोमवार देर शाम हुआ जब बच्चा बाउंड्रीवॉल के पास खेल रहा था तभी अचानक दीवार ढह गई।
घायल बच्चे को आनन फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।घायल बच्चे की पहचान स्वर्गीय राजेश कुमार के पांच वर्षीय पुत्र यीशु के रूप में हुई है।
परिजन यीशु को घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल ले गए।जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जिला अस्पताल में इलाज के दौरान यीशु की मौत हो गई।सोमवार देर शाम यीशु का शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने से इनकार कर दिया है।
ये भी पढ़े- मूसानगर में ईंटों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर 20 फुट नीचे खड्ड में पलटा,चार घायल



