कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में बाग में मिला मानव कंकाल,फैली दहशत,पुलिस बोली जल्द होगा खुलासा
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के घुष्ठी गांव में विनय सिंह के बाग में एक मानव कंकाल बरामद हुआ है।कंकाल मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस के हांथ पांव फूल गए।

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के घुष्ठी गांव में विनय सिंह के बाग में एक मानव कंकाल बरामद हुआ है।कंकाल मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस के हांथ पांव फूल गए।
मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि कंकाल करीब 10 दिन पुराना प्रतीत होता है।अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि कंकाल पुरुष का है या महिला का।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
पुलिस शव के शिनाख्त के लिए आसपास के ग्रामीणों से पूंछतांछ कर रही है।कंकाल मिलने से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।पुलिस मामले के कर पहलू पर जांच कर रही है।पुलिस का कहना है कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।