कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत,विपरीत दिशा से आ रहे थ्री व्हीलर ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर
पुलिस कार्यवाही में जुटी
कानपुर देहात में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नबीपुर स्थित झांसी कानपुर हाइवे पर एक विपरीत दिशा से आ रहे तिपहिया वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में मोटरसाइकिल सवार 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है।मृतक व्यक्ति कानपुर की ओर से अपनी बजाज मोटरसाइकिल से आ रहा था।तभी जालौन उरई निवासी द्वारा चलाए जा रहे थ्री व्हीलर ने विपरीत दिशा में उसे जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।जहां मौजूद चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।



