उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में मंगलपुर थाना प्रभारी महेश दुबे लाइन हाजिर

कानपुर देहात में मंगलपुर थाना प्रभारी महेश कुमार दुबे को लाइन हाजिर कर दिया गया है।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से यह आदेश जारी किया।यह कार्यवाही कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य हेतु की गई है

मंगलपुर।कानपुर देहात में मंगलपुर थाना प्रभारी महेश कुमार दुबे को लाइन हाजिर कर दिया गया है।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से यह आदेश जारी किया।यह कार्यवाही कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य हेतु की गई है।सूत्रों के मुताबिक थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं।अपराध नियंत्रण में अपेक्षित परिणाम न मिलने के कारण यह कदम उठाया गया है।बताया जा रहा है कि कई घटनाओं के बाद भी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचने के बजाय थाने में बैठकर ही जांच कराने की शैली अपनाते थे।इससे स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों में नाराजगी बढ़ रही थी।हाल ही में हिसावाँ गांव का एक परिवार उत्पीड़न और सुरक्षा की चिंता के चलते गांव से पलायन कर गया था।आरोप है कि इस गंभीर घटना के बाबजूद भी थाना प्रभारी स्वयं मौके पर नहीं पहुंचे।जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे।इसके अतिरिक्त मंगलपुर थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण न होने की शिकायतें भी लगातार सामने आ रहीं थीं।इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने यह निर्णय लिया।हालांकि पुलिस अधीक्षक ने इसे रूटीन प्रशासनिक बताया है।लेकिन पुलिस महकमे में इस कार्यवाही को कानून व्यवस्था और कार्यप्रणाली से जोड़कर देखा जा रहा है।इस कार्यवाही के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

Related Articles

AD
Back to top button