कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में मवेशी चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

कानपुर देहात में रेकी करने के बाद मवेशी चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को रनियां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है।

Story Highlights
  • ऑटो से करते थे रेकी,पहले भी कई घटनाओं को दे चुके हैं अंजाम

ब्रजेंद्र तिवारी,पुखरायां। कानपुर देहात में रेकी करने के बाद मवेशी चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को रनियां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से 8000 रुपए बरामद हुए हैं।

पुलिस ने पूंछतांछ करने के बाद सभी को जेल भेज दिया है।रनियां थाना प्रभारी महेंद्र पटेल ने बताया कि राजेंद्रा चौराहे के पास मुखबिर की सूचना पर पवन सिंह,अरुण कुमार व अनिल कुमार को गिरफ्तार किया गया है।आरोपियों की निशानदेही पर एक ऑटो भी बरामद किया गया है।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास आठ हजार रुपए भी बरामद किए गए हैं।पुलिस पूंछतांछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि ऑटो में होने के कारण कोई भी यात्री समझकर शक नहीं कर पाता है।

मवेशी बेंचकर जो रकम मिलती थी उससे वह अपने खर्च को पूरा करते थे।आरोपियों ने बताया कि 8000 रुपए जो बरामद हुए वह बकरी बेचने की रकम थी।पूंछतांछ के दौरान सभी ने बताया कि वह इससे पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।थाना प्रभारी महेंद्र पटेल ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।पूंछतांछ में कुछ और नाम सामने आए हैं।जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम काम कर रही है।

 

 

Related Articles

AD
Back to top button