कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों ने जताई आशंका

कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र के ग्राम भंदेमऊ गांव में बुधवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों की मौत हो गई।मृतका की पहचान संतोष शर्मा की पत्नी रानी शर्मा 45 वर्ष के रूप में हुई है।

कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र के ग्राम भंदेमऊ गांव में बुधवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों की मौत हो गई।मृतका की पहचान संतोष शर्मा की पत्नी रानी शर्मा 45 वर्ष के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मृतका के भाई राजकुमार ने पुलिस को दी।राजकुमार का कहना है कि बहन की मृत्यु प्राकृतिक नहीं है।उन्होंने मामले में आशंका जताई है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button