कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में महिला को जहरीले कीड़े ने डसा,हालत गंभीर
प्राथमिक उपचार के पश्चात पूजा को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पुखरायां। कानपुर देहात के पुखरायां कस्बा स्थित डायट में साफ सफाई करते समय एक महिला को किसी जहरीले कीड़े ने डस लिया।घटना शुक्रवार को डायट में मजदूरी करते समय हुई।
महिला की पहचान मध्य प्रदेश के सिमरा खुर्द की रहने वाली पूजा कंवादार के रूप में हुई है।पूजा अपने पति बिटवा कंवादार के साथ वहां काम कर रही थी।इसी दौरान किसी जहरीले कीड़े ने पूजा के हांथ में डस लिया।
जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।घटना की जानकारी होने पर साथी मजदूरों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां पर हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात पूजा को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
ये भी पढ़े- भोगनीपुर में अवैध शराब बेचने वाला गिरफ्तार



