कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराध में युवक गिरफ्तार,भेजा गया जेल
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराध के मामले में थाना डेरापुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने बहला फुसलाकर भगा ले जाई गई एक नाबालिक किशोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराध के मामले में थाना डेरापुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने बहला फुसलाकर भगा ले जाई गई एक नाबालिक किशोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस की इस कार्यवाही से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।चौकी प्रभारी मुँगीसापुर अरविंद तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बीते दिनों थाना डेरापुर पर एक युवक के खिलाफ अपनी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता किशोरी व आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।मामले में शुक्रवार को पुलिस टीम को सफलता हाथ लग गई।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पीड़िता किशोरी समेत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी की पहचान थाना डेरापुर क्षेत्र के ननथू निवासी सोहिल के रूप में हुई है।प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया।जहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया है।



