उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराध में बरौर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराध की रोकथाम हेतु थाना बरौर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने नाबालिक किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

पुखरायां।कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराध की रोकथाम हेतु थाना बरौर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने नाबालिक किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस की इस कार्यवाही से अपराधियों में सनसनी फैल गई है।घटना मंगलवार दोपहर घटित हुई थी।जब किशोरी घर से शौचक्रिया के वास्ते निकली थी।तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे एक युवक ने उसे दबोच लिया और जंगल में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।शोर शराबा सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया।जिसके बाद परिजनों ने गांव के युवक पर पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।आरोपी की पहचान बरौर थाना क्षेत्र के निगोही डेरा निवासी शिवम् के रूप में की गई।पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा था तथा आरोपी की तलाश में जुट गई थी।घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था।गुरुवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर फरार चल रहे आरोपी शिवम् को थाना क्षेत्र के रायरामापुर गेट से दबोच लिया।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया।जहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया है।इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button