कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराध में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया कोर्ट

कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना रूरा पुलिस ने कड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने महिला संबंधी अपराध में दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की है।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना रूरा पुलिस ने कड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने महिला संबंधी अपराध में दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की है।

एसएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम व खुलासे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए रविवार को थाना पर रूरा कस्बा निवासी पंकज अवस्थी के विरुद्ध दुष्कर्म संबंधी अभियोग पंजीकृत किया गया था।

मामले में आरोपी फरार चल रहा था।पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर नामजद आरोपी पंकज अवस्थी को रूरा कस्बे के बस स्टैंड के पास दबोच लिया।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेजा जा रहा है।

 

Related Articles

AD
Back to top button