कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराध में गजनेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य हेतु थाना गजनेर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है

- नाबालिक किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल
पुखरायां।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य हेतु थाना गजनेर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने नाबालिक किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस की इस कार्यवाही ने अपराध जगत में सनसनी मचा दी है।आरोपी की पहचान हृदयपुर थाना गजनेर निवासी उपेन्द्र कुमार के रूप में हुई है।आरोपी के खिलाफ बीते दिनों थाना क्षेत्र की एक नाबालिक किशोरी के अपहरण तथा दुष्कर्म मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया था।घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था।पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर आरोपी उपेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।



