कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: सिकंदरा में अपर जिलाधिकारी ने सुनीं 43 शिकायतें,एक का मौके पर समाधान

जमीनी विवाद से जुड़े सबसे अधिक 28 मामले सामने आए।

कानपुर देहात:  जनपद के सिकंदरा तहसील में शनिवार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार ने जनसमस्याओं को सुना।इस अवसर पर कुल प्राप्त 42 शिकायतों में से 01 का निस्तारण मौके पर किया गया।शेष शिकायतों के लिए टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश दिए गए।सिकंदरा तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जहां पर अलग अलग विभागों से संबंधित कुल 43 शिकायतें दर्ज की गईं।

सर्वाधिक 28 मामले जमीनी विवाद से संबंधित दर्ज किए गए।वहीं अन्य मामलों में पुलिस से संबंधित कुल 04,विकास की 05,जल निगम की 01 तथा अन्य मामलों से संबंधित 05 शिकायतें शामिल थीं।अपर जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनकर 01 का निस्तारण मौके पर कराया तथा शेष शिकायतों के लिए टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश दिए गए।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का अधिकारी कर्मचारी समय रहते मौके पर जाकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बरदाश्त नहीं की जाएगी।प्राप्त शिकायतों का फीडबैक लिया जाएगा।इस मौके पर एसडीएम ऊषा सिंह,क्षेत्राधिकारी सौरभ वर्मा,नायब तहसीलदार,थाना प्रभारी अमराहट महेश कुमार,चौकी प्रभारी राजपुर गुरेन्द्र प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: रसूलाबाद में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम


 

Related Articles

AD
Back to top button