कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात : रसूलाबाद में ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा,चार घायल

एक की हालत नाजुक,भेजा गया कानपुर

Story Highlights
  • बाइक को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के असालतगंज स्थित बिरहुन रोड पर सिरसैयन पुरवा मोड के पास मंगलवार दोपहर एक ई रिक्शा के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

घायलों में से एक की हालत गंभीर देख उसे रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर हैलट रेफर किया गया है।घायलों की पहचान मुस्तकीम खान 40 वर्ष,कमरजहां 28 वर्ष,रफीक सिद्दीकी 45 वर्ष और तबस्सुम 30 वर्ष के रूप में हुई है।हादसे की सूचना मिलने पर एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची।

एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी सतेंद्र ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया।वहीं एंबुलेंस चालक अवधेश कुमार ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक एन चंद्रा ने उनका उपचार किया।गंभीर रूप से घायल मुस्तकीम खान की हालत नाजुक देख उन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायल चालक रफीक सिद्दीकी ने बताया कि वह ई रिक्शा से अपने परिवार के सदस्यों को लेकर बिरहुन में अपनी भांजी की शादी में शामिल होने जा रहा था।तभी रास्ते में एक बाइक को बचाने के चक्कर में ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस सेवा की त्वरित कार्रवाई और कर्मचारियों की तत्परता की सराहना की।फिलहाल सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़े- मिशन शक्ति 5.0: कानपुर देहात पुलिस ने नारी सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए झोंकी ताकत

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button