उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छेड़छाड़ करने वालों को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने छात्राओं को दिए सुरक्षा मंत्र

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान के फेज 5 के तहत कानपुर देहात के डेरापुर थाना पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है।बुधवार को थाना प्रभारी संजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के मालवीय इंटर कॉलेज मुंगिसापुर में छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जागरूक किया और उन्हें महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी

संदलपुर कानपुर देहात।उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान के फेज 5 के तहत कानपुर देहात के डेरापुर थाना पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है।बुधवार को थाना प्रभारी संजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के मालवीय इंटर कॉलेज मुंगिसापुर में छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया।
इस दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जागरूक किया और उन्हें महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।महिला सुरक्षा दल की कांस्टेबल ऊषा यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर स्कूल,कॉलेज या रास्ते में कोई मनचला उनके साथ छेड़छाड़ करता है तो उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है।उन्होंने छात्राओं को महिला पावर लाइन 1090,आपातकालीन पुलिस सेवा 112 और महिला हेल्पलाइन 181 जैसे टोल-फ्री नंबरों पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।पुलिस टीम ने बताया कि इन नंबरों पर शिकायत करने पर तत्काल सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।इसके अलावा,थानों में भी मिशन शक्ति केंद्र बनाए गए हैं, जहां महिलाएं और बालिकाएं बेझिझक अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। अभियान के दौरान उन्हें चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एंबुलेंस सेवा 108, स्वास्थ्य सेवा 102, फायर ब्रिगेड 101 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में भी जानकारी दी गई।जागरूकता अभियान के बाद पुलिस टीम ने क्षेत्र के बाजारों और सार्वजनिक स्थानों का भी निरीक्षण किया।डेरापुर पुलिस की यह पहल छात्राओं और महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक साबित हो रही है।इस मौके पर एसआई अरविंद तिवारी व भभूति प्रसाद और कांस्टेबल धीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं।

Related Articles

AD
Back to top button