कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पेड़-पौधे हमारे जीवन के अभूतपूर्व अंग, इनकी सेफ्टी हम सबका फर्ज  : रोटरी आभार समूह

रोटरी आभार समूह द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय के सहयोग से विद्यालय प्रांगण व एस डी महाविद्यालय आजाद नगर व बी.एन. एस.डी शिक्षा निकेतन बेनाझाबर में लगभग 1000 पौधों का रोपण किया गया।

कानपुर,अमन यात्रा : रविवार को रोटरी आभार समूह द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय के सहयोग से विद्यालय प्रांगण व एस डी महाविद्यालय आजाद नगर व बी.एन. एस.डी शिक्षा निकेतन बेनाझाबर में लगभग 1000 पौधों का रोपण किया गया। वृक्ष रोपण से पूर्व कार्यकम का शुभारंभ रोटरी के पूर्व मंडलाध्यक्ष रोटेरियन विनय अस्थाना जी ने किया। दीनदयायल विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश राम त्रिपाठी जी ने विद्यालय के बच्चो को संबोधित किया और वृक्षो के संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़े-   बेबस-लाचार बूढ़ी महिला की कहीं नही सुनवाई, जान जोखिम में आई  

कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन सुशील श्रीवास्तव जी मे किया। बी एन एस डी शिक्षा निकेतन के प्रधानाचार्य ब्रज मोहन जी ने भी अपने वक्तव्य में बच्चो को वृक्षो को बचाने के लिए प्रेरित किया। इस वृहद वृक्षारोपण को रोटरी क्लब कानपुर शिखर, ईस्ट, हेरिटेज, त्रिमूर्ति, चैम्बर, उन्नाव चैम्बर ने आयोजित किया। कार्यक्रम में कानपुर के वरिष्ठ भौतिक चिकित्सक रोटेरियन डॉ वैभव सचान, रो सीमा अस्थाना, रो नरेंद्र ओमर, रो मनीष त्रिपाठी, आचार्य दीपक राजे जी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पेड़ बचाने व प्रति वर्ष एक पेड़ लगाने की भी शपथ दिलवाई गयी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button