उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने छात्रा से छीना मोबाइल

कानपुर देहात में मोटरसाइकिल सवार बदमाश एक साइकिल सवार छात्रा का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कानपुर: कानपुर देहात में मोटरसाइकिल सवार बदमाश एक साइकिल सवार छात्रा का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र का है। यहां के कठारा गांव निवासी विनय कुमार की पुत्री वंदना गौतम ने शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि बीते सोमवार की दोपहर करीब 12.30 बजे वह अभिनव एकेडमी रसूलाबाद से एसएससी की कोचिंग पढ़कर साइकिल से घर लौट रही थी। तभी बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल में सवार तीन युवक पीछे से झपट्टा मार उसका मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए।

थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button