कानपुर देहात में युवक ने की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम
सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गुरगांव में शनिवार को एक 35 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर की।
मृतक की पहचान सोनेलाल के पुत्र दिनेश के रूप में हुई है।दिनेश ने अपने घर के कमरे में कुंडे के सहारे गमछे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी मिलते ही एस आई वीरपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया।सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात में जलनिगम के बोर में मिला मासूम का शव, परिजनों में मचा कोहराम
तत्पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



