कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ,हालत गंभीर
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया।

- पुलिस जांच में जुटी
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी विजय नारायण ने देर रात अपने घर में किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।जिससे उनकी हालत बिगड़ गई।घटना की जानकारी होने पर परिजन उन्हें आनन फानन में गजनेर अस्पताल लेकर गए।
जहां पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी संदिग्ध पदार्थ के सेवन की बात कही है।मामले की जांच की जा रही है।जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।



