कानपुर देहात में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम
मृतक की पहचान केशव के 30 वर्षीय पुत्र करन के रूप में हुई है।

पुखरायां।कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे के राजीव नगर मोहल्ले में मंगलवार देर रात एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
मृतक की पहचान केशव के 30 वर्षीय पुत्र करन के रूप में हुई है।केशव ने बताया कि उनके पुत्र करन ने मंगलवार देर रात घर के अंदर छत के कुंडे से साड़ी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली।जिसके चलते उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।
मृतक करन कस्बा की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था।उसके पिता केशव और मां मालती नबीपुर में रहकर एक प्राइवेट फैक्टरी में मजदूरी करते हैं।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



