कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में धारदार औजार से गला रेतकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की।

पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरौधा कस्बे में बीती शनिवार रविवार की रात एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में धारदार औजार से गला रेतकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

मृतक की पहचान थाना भोगनीपुर के कटरा मोहल्ला अमरौधा कस्बा निवासी कलीम खान के रूप में हुई है।घटना की सूचना मृतक कलीम की पत्नी शमा परवीन ने पुलिस को दी।उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पति कलीम खान ने चाकू से गला रेतकर आत्महत्या कर ली है।घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल हरकत में आई।

कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचकर स्थानीय लोगों तथा परिजनों से घटना के बाबत पूँछतांछ की।घटना की संदिग्धता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया।सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।तत्पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना से परिवार में शोक छाया हुआ है।

परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का सामने आया है।मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button