कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र के विसायकपुर में बीती रविवार की रात एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

- पुलिस कार्यवाही में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र के विसायकपुर में बीती रविवार की रात एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।मृतक की पहचान रमेश कमल के पुत्र वीरू के रूप में हुई है।घटना की सूचना मृतक के पिता ने पुलिस को दी।उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पुत्र वीरू ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर परिजनों तथा ग्रामीणों से घटना के बाबत जानकारी जुटाई।फोरेंसिक टीम को सूचना भेजी गई।सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।तत्पश्चात एस आई सुरेंद्र सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।वीरू की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक शिवनारायन सिंह ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की छानबीन की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।


