उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में युवक पर नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप,रिपोर्ट दर्ज
कानपुर देहात में एक व्यक्ति ने एक युवक पर अपनी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी समेत आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।मामला कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र का है

- पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात में एक व्यक्ति ने एक युवक पर अपनी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी समेत आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।मामला कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र का है।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि बीते 13 जनवरी को उसकी नाबालिक पुत्री घर पर अकेली थी।तभी मौका पाकर थाना बरौर क्षेत्र के मुड़ेरा गांव का रहने वाला शिशुपाल उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया।काफी खोजबीन के बाद भी उसकी पुत्री का कुछ पता नहीं चल सका है।थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।किशोरी समेत आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।



