कानपुर देहात में युवक-युवती को लेकर फरार,रिपोर्ट दर्ज
कानपुर देहात से एक मामला सामने आया है।यहां पर एक व्यक्ति ने एक युवक पर अपनी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुखरायां। कानपुर देहात से एक मामला सामने आया है। यहां पर एक व्यक्ति ने एक युवक पर अपनी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती समेत आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।मामला कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र का है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए थाना पुलिस को बताया कि बीते 15 दिसंबर को उसकी 27 वर्षीय पुत्री अपनी बड़ी बहन के घर कांधी कस्बा गई हुई थी।
आरोप है कि बीते 31 दिसंबर को बांदा निवासी रोहित उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया।काफी खोजबीन के पश्चात भी उसकी पुत्री का कहीं पता नहीं चल सका है।थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।युवती समेत आरोपी की तलाश कराई जा रही है।



