कानपुर देहात: सपा नेता मनु ने केक काटकर बिटिया रोहिणी को दिया आशीर्वाद
सेवानिवृत्त वरिष्ठ लिपिक के आवास पर हुआ समारोह, नन्हीं बिटिया को मिलीं ढेरों शुभकामनाएं

कानपुर देहात के पुखरायां नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर एक में शुक्रवार को खुशियों का माहौल रहा। भूमि संरक्षण विभाग के सेवानिवृत्त वरिष्ठ लिपिक के के गौतम की सुपौत्री रोहिणी गौतम के जन्मदिन के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष मौके पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह मनु ने शिरकत की और नन्हीं रोहिणी के साथ केक काटकर उसे उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
जन्मदिन समारोह के दौरान परिजनों और शुभचिंतकों ने रोहिणी को उपहार और शुभकामनाएं भेंट कीं। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें भगवान सिंह, प्रियंकेश गौतम, महाराज सिंह, शिक्षक सुरेन्द्र सिंह, जयवीर सिंह, जीतेन्द्र संखवार, श्री कृष्ण फ़ौजी और सुरेन्द्र यादव प्रमुख थे। सभी अतिथियों ने के के गौतम के परिवार को बधाई दी और सामाजिक मेल-मिलाप के साथ इस उत्सव का आनंद लिया।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: आग से झुलसी 90 साल की बुजुर्ग के लिए जीवन रक्षक बनी 108 एम्बुलेंस सेवा



