कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में रामगंगा नहर में मिला एक अज्ञात महिला का शव,पुलिस शिनाख्त में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त में जुट गई है।

कानपुर देहात: जनपद के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में गुरुवार को निचली रामगंगा नहर में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त में जुट गई है।

स्थानीय लोगों और यातायत पुलिसकर्मियों ने दिबियापुर की तरफ से आने वाली निचली रामगंगा नहर में पुल के पास शव देखा और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से महिला के संबंध में जानकारी जुटाई परन्तु शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

प्रभारी निरीक्षक थाना मंगलपुर महेश कुमार ने बताया कि नहर में एक अज्ञात महिला का शव मिला है।शव की अभी पहचान नहीं हो पाई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।

Related Articles

AD
Back to top button