कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में रेलगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत,पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात में ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Story Highlights
  • बिहार निवासी मृतक की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात में ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के बैजूपुरवा गांव के समीप का है।यहां पर मंगलवार सुबह रूरा व मैथा स्टेशन के मध्य एक युवक की रेलगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई।घटना की सूचना स्टेशन मास्टर द्वारा पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्यवाही शुरू की।

मृतक के पास मिले दस्तावेज से मृतक की पहचान बिहार प्रांत के अरारिया निवासी मो तसबीर पुत्र मो ज़ुबैर के रूप में की गई है।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button