कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में रेलवे मजदूर की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के माँवर गांव के पास बुधवार को रेलवे में मजदूरी कर रहे एक अधेड़ की मौत हो गई।
कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के माँवर गांव के पास बुधवार को रेलवे में मजदूरी कर रहे एक अधेड़ की मौत हो गई।मृतक की पहचान जौनपुर जिले के सादत बिंदुली निवासी 40 वर्षीय मनोज निषाद के रूप में हुई है।
मनोज के सहकर्मी कमलेश निषाद ने बताया कि वह लोग माँवर गांव के पास रेलवे में मजदूरी का काम करते हैं।रोज की भांति उनका साथी मनोज अपने कार्य में लगा हुआ था।तभी वहां से गुजर रही ट्रेन की हवा लगने से वह वही गिर पड़ा और उसकी हालत बिगड़ गई।
आनन फानन में उसे उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी लेकर आए।जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत मनोज को मृत घोषित कर दिया।मनोज की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।



