कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

झोपडी में लगी आग,गृहस्थी का सामान व भूसा जलकर राख

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के ईश्वरी पुरवा गांव में मंगलवार को एक झोपडी और दो भूसे के कूपों में आग लग गई।गांव निवासी शारदा देवी की झोपड़ी में लगी आग तेजी से फैल गई।

Story Highlights
  • फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर पाया काबू

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के ईश्वरी पुरवा गांव में मंगलवार को एक झोपडी और दो भूसे के कूपों में आग लग गई।गांव निवासी शारदा देवी की झोपड़ी में लगी आग तेजी से फैल गई। इस हादसे में गृहस्थी का सामान और 30 हजार रूपये का भूसा जलकर राख हो गया।ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना मिलने पर डेरापुर फायर प्रभारी राज नारायण सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक बालिका द्वारा खेल खेल में माचिस जलाने से आग लगी।फायर सर्विस टीम ने गांव वालों को खुले कुओं को ढकने की सलाह दी।

टीम प्रभारी ने बताया कि खुले कुओं में जानवर गिर जाते हैं।उन्हें बचाने के प्रयास में लोग जहरीली गैस का शिकार हो सकते हैं।उन्होंने कुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

Related Articles

AD
Back to top button