कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में लाइब्रेरी के लिए निकला युवक लापता,पुलिस तलाश में जुटी

कानपुर देहात में गुरुवार को घर से लाइब्रेरी जाने की बात कहकर निकला एक युवक वापस घर नहीं पहुंचा।परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

मामला कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के वंशी निवादा गांव का है।यहां के रहने वाले रमाकांत का 18 वर्षीय पुत्र सोमेंद्र पांडेय गुरुवार दोपहर करीब 1.30 बजे लाइब्रेरी जाने की बात कहकर घर से निकला था।परंतु जब काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरु की।परंतु युवक का कहीं पता नहीं चल सका।परिजनों ने थाने पहुंचकर युवक की गुमशुदगी संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई है।थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।युवक की तलाश कराई जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button