कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में लापता किशोर का नहर में मिला शव,हत्या की आशंका

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।राजपुर थाना क्षेत्र के ख़ासबरा नहर में एक 12 वर्षीय बच्चे का शव मिला है।

Story Highlights
  • सिकंदरा थाने में दर्ज हुई थी अपहरण की रिपोर्ट, परिजनों में मचा कोहराम,पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।राजपुर थाना क्षेत्र के ख़ासबरा नहर में एक 12 वर्षीय बच्चे का शव मिला है।ग्रामीणों ने शव को नहर में उतराता देख पुलिस को सूचना दी।मृतक की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के डढ़ी डेरा निवासी श्याम सिंह के पुत्र अंशु के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजपुर महेश कुमार ने तत्काल मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला।ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है।प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि रविवार को मृतक के परिजनों ने सिकंदरा थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार सुधीर कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button