उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार: सघन चेकिंग से माफियाओं में हड़कंप

जनपद में अवैध गतिविधियों और ओवरलोडिंग पर लगाम कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के कड़े रुख के बाद मंगलवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध खनन और ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों के खिलाफ व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया

कानपुर देहात। जनपद में अवैध गतिविधियों और ओवरलोडिंग पर लगाम कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के कड़े रुख के बाद मंगलवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध खनन और ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों के खिलाफ व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।

क्षेत्राधिकारियों (सीओ) के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने सड़कों पर उतरकर संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी गहनता से जांच की। इस दौरान अवैध परिवहन में लिप्त और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को चिन्हित कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। विशेष रूप से उन भारी वाहनों पर शिकंजा कसा गया जो क्षमता से अधिक भार लादकर सड़कों पर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद की सीमाओं के भीतर किसी भी प्रकार का अवैध खनन या परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनपदीय पुलिस द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ताकि कानून का राज बना रहे।

Related Articles

AD
Back to top button