कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पुखरायां में गणगौर यात्रा का भव्य आयोजन,श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ विसर्जन

पुखराया (कानपुर देहात)। कानपुर देहात के पुखराया कस्बे में गणगौर पर्व के अवसर पर भव्य गणगौर यात्रा निकालकर माता गौरी एवं भगवान शिव की प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया गया।

पूरे कस्बे में धार्मिक आस्था, उत्साह और पारंपरिक संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली।
गणगौर यात्रा का शुभारंभ विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं एवं युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। महिलाओं ने हाथों में भगवान की प्रतिमा लेकर मंगल गीत गाए और माता गणगौर से सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।

यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर निकली।ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत के साथ वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ नृत्य करते हुए यात्रा में भाग लिया।अंत में बड़े महादेवन स्थित तालाब पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता गणगौर की प्रतिमाओं का भव्य विसर्जन किया गया।इस अवसर पर वर्षा गोयल,स्वाति गोयल,जाह्नवी अग्रवाल,डॉली गोयल,इशू अग्रवाल,राधा गर्ग,रुचि गोयल,गुंजन गोयल,सलोनी अग्रवाल,शिवांगी बंसल,अपेक्षा कंछल,शिप्रा गोयल, शगुन गोयल,नंदनी बंसल,मोहित गोयल,सुमित गोयल,शिखर गोयल,चेतन अग्रवाल,दर्श अग्रवाल एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button