उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर हिंसक झड़प

कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कस्बा संदलपुर में एक विवादित जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर हिंसक झड़प हुई।

Story Highlights
  • संदलपुर में महिलाओं पर लाठीचार्ज
  • युवक ने खुद पर डाला ज्वलनशील पदार्थ

कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कस्बा संदलपुर में एक विवादित जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर हिंसक झड़प हुई। ब्लॉक के पास स्थित विवादित स्थल पर चल रहे निर्माण कार्य को रोकने गई महिलाओं के साथ निर्माण करवा रहे लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट की।घटना के दौरान एक व्यक्ति ने विरोध स्वरूप अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया।

मारपीट का वीडियो बना रहे व्यक्ति पर भी हमला किया गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य रुकवा कर दोनों पक्षों को थाने ले गई।निर्माण कार्य करवा रहे जुबेर अली का कहना है कि उन्होंने एडीएम न्यायिक के न्यायालय से वाद संख्या 00129/2019 में 16 मई 2023 को केस जीत लिया था।वहीं दूसरे पक्ष के लालाराम ने बताया कि उन्होंने कानपुर मंडल के अपर आयुक्त के यहां अपील दायर कर दी है।मामला अभी विचाराधीन है।

दीवानी न्यायालय की छुट्टियों के कारण स्थगन आदेश नहीं मिल पाया है।अपर आयुक्त के यहां से संबंधित दस्तावेज पुलिस और तहसील प्रशासन को सौंप दिए गए हैं।एसडीएम ने पुलिस को आवश्यक कार्यवाही के दिशा निर्देश दिए हैं।एसडीएम शालिनी उत्तम ने बताया कि जुबेर के पास एडीएम न्यायिक के न्यायालय से 16.05.2025 को जीता हुआ आदेश है और वहीं लालाराम के पास अपर कमिश्नर के यहां पर रिट दायर की हुई है लेकिन अपर कमिश्नर के यहां से किसी प्रकार का स्टे ऑर्डर नहीं है।फिलहाल विवाद होने के बाद निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है।पुलिस को मामले में कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

Related Articles

AD
Back to top button