कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में विवाद शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,आरक्षी व होमगार्ड घायल

गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में झगड़े की सूचना पर विवाद शांत कराने पहुंची डायल 112 पुलिस टीम पर ईंट,पत्थरों से हमला कर दिया गया।जिसमें एक आरक्षी और एक होमगार्ड घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में दविश दे रही है।

घटना गुरुवार देर रात करीब 10 बजे हुई।पुलिस के मुताबिक गांव निवासी भूरा सिंह ने डायल 112 पर मारपीट और विवाद की सूचना दी थी।सूचना मिलने पर पीआरवी पर तैनात आरक्षी प्रेमराज शाक्य और होमगार्ड देवेंद्र दुबे मौके पर पहुंचे।पुलिस टीम दोनों पक्षों से बातचीत कर विवाद शांत कराने का प्रयास कर रही थी।इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने अचानक पुलिसकर्मियों पर ईंट पत्थरों से हमला कर दिया।अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरा तफरी मच गई।

हमले में आरक्षी प्रेमराज शाक्य और होमगार्ड देवेंद्र दुबे घायल हो गए।दोनों ने किसी तरह खुद को बचाते हुए सरकारी वाहन तक पहुंचकर घटना की सूचना रूरा थाने में दी।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज पुलिस फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूरा भेजा गया।एहतियात के तौर पर पूरे गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपियों की पहचान कर ली गई है।उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात में दरिंदगी करने वाला रोहित गिरफ्तार, नाबालिग को बगीचे में बंधक बनाकर किया था दुष्कर्म


 

Related Articles

AD
Back to top button