कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 24 के विरुद्ध की गई शांतिभंग की कार्यवाही

जनपद में शांति व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस ने मिलकर कुल 24 व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की।

कानपुर देहात: जनपद में शांति व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस ने मिलकर कुल 24 व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की।

थाना रूरा पुलिस ने पांच व्यक्तियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्यवाही की, जबकि थाना गजनेर में 5, डेरापुर में 6, बरौर में 2, रसूलाबाद में 1 और भोगनीपुर में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना और शांति सुनिश्चित करना था। थाना प्रभारियों ने बताया कि अभियान के दौरान सभी संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी गई और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए गए। कानपुर देहात पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Related Articles

AD
Back to top button