उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में शादी समारोह में महिला से चेन स्नैचिंग,रिपोर्ट दर्ज

कानपुर देहात में एक चेन स्नैचिंग का मामला सामने आया है।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुर कस्बे में सोमवार देर शाम शादी समारोह में शामिल होने आई एक महिला की चेन छीन आरोपी फरार हो गए

Story Highlights
  • एक आरोपी गिरफ्तार
  • पुलिस शेष आरोपियों की तलाश में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक चेन स्नैचिंग का मामला सामने आया है।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुर कस्बे में सोमवार देर शाम शादी समारोह में शामिल होने आई एक महिला की चेन छीन आरोपी फरार हो गए।पुलिस ने महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस शेष आरोपियों की तलाश में जुट गई है।अमरौधा कस्बा निवासी रामप्रकाश की पत्नी मालती देवी ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात्रि करीब 9.30 बजे वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए देवीपुर कस्बा आई हुई थी।इसी दौरान पांच अज्ञात व्यक्तियों ने झपट्टा मारकर उसके गले में पड़ी सोने की चेन छीन ली।उसके द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौका पाकर मौके से फरार हो गए।महिला की शिकायत पर चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।पकड़े गए आरोपी की पहचान यजू उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई है।प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।शीघ्र उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button